Siwan News सीवान जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में 80 फीसदी मतदान
Siwan News सीवान में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। सोमवार को हुए मतदान में 1255 मतदाताओं में से 999 ने वोट डाले। विभिन्न पदों के लिए 45 प्रत्याशी थे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, और परिणाम के प्रति अधिवक्ताओं में उत्सुकता बढ़ गई।

Siwan News सीवान, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए सोमवार को हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। उमस भरे मौसम के बावजूद सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। कुल 11 पदों के लिए हो रहे चुनाव में 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 1255 मतदाताओं में से 999 अधिवक्ताओं ने अपने वोट डाले। इस तरह करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ।
चुनाव में प्रतिस्पर्धा
अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष पद संख्या एक के लिए पाँच, उपाध्यक्ष पद संख्या दो के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महासचिव के एक पद के लिए सबसे अधिक नौ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। संयुक्त सचिव संख्या एक के लिए पाँच तथा संयुक्त सचिव संख्या तीन के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह उपसचिव संख्या दो के लिए तीन और उपसचिव संख्या तीन के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। ट्रेजर पद के लिए तीन, ऑडिटर पद के लिए तीन और कार्यकारिणी के पद के लिए पाँच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने के कारण चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
मतदान प्रक्रिया
अधिवक्ता संघ परिसर में गहमागहमी रही मतदान को लेकर सुबह से ही अधिवक्ता संघ परिसर में गहमागहमी रही। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क करते नजर आए। मतदाताओं ने भी अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव पदाधिकारियों की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गई थी। चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ी मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव पदाधिकारी शिवनाथ सिंह, चुनाव पदाधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा समेत चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों में चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अधिवक्ताओं के बीच अब परिणाम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।


