Voter Registration Training in Marwa New Voter Additions and Challenges नए मतदाताओं को नामजुड़वाने के लिए होगा सिग्नेचर अपलोड, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsVoter Registration Training in Marwa New Voter Additions and Challenges

नए मतदाताओं को नामजुड़वाने के लिए होगा सिग्नेचर अपलोड

मैरवा में मतदाता पुनरीक्षण का तीसरा चरण चल रहा है। गुरुवार को सभी बीएलओ को नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। 94 बूथों पर 625 मतदाताओं ने ऑनलाइन आवेदन किया। सत्यापन में समस्याओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 12 Sep 2025 02:36 PM
share Share
Follow Us on
 नए मतदाताओं को नामजुड़वाने के लिए होगा सिग्नेचर अपलोड

मैरवा। एक संवाददाता। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तीसरे चरण में चल रहा हुआ। नए मतदाता का नाम जोड़ने को लेकर गुरुवार को सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। डीसीएलआर कार्यालय से पहुंचे नवीन कुमार ने बीएलओ एप से फॉर्म 6, 7, 8 भरने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन करने वाले मतदाता को एप से कैसे सत्यापन करेंगे उसके बारे जानकारी दी गई। मैरवा में 94 बूथ पर 625 मतदाताओ ने नया नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। बीएलओ के द्वारा 133 मतदाताओ को बीएलओ एप से सत्यापन किया गया है। हालांकि सत्यापन करने में हो रही समस्या को लेकर सत्यापन कार्य मे देरी हो रही है।

नवीन कुमार ने बताया की फॉर्म 6 भरने के लिए एनेकचर डी ऑप्शन भरना जरूरी है। इसमे मतदाता का स्वयं का दस्तावेज, माता पिता का दस्तावेज और सिगेन्चर भरना जरूरी है। बीडीओ धनजंय कुमार ने कहा कि दावा आपत्ति में प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।