
शहर पर भारी पड़े गांवों के मतदाता, बूथों पर उमड़ी भीड़
सीवान में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का उत्साह अधिक था, जहां महिलाएं और बुजुर्ग सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे मतदान प्रक्रिया सुगम रही। लोग अपने मत के अधिकार के प्रति जागरूक हुए हैं।
सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान गुरुवार को मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही कई गांवों में मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचने लगे। शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में मतदान का उत्साह ज्यादा नजर आया। मतदान केंद्रों के बाहर महिलाओं और बुजुर्गों की लंबी कतारें लोकतंत्र के इस पर्व की तस्वीर बयां कर रही थीं। खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने खेती-बाड़ी के कामकाज छोड़कर पहले वोट देने को तरजीह दी। कई गांवों में महिलाएं समूह बनाकर मतदान केंद्रों तक पहुंचीं। स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इससे मतदान बिना किसी बाधा के चलता रहा। सीवान सदर, हुसैनगंज, रघुनाथपुर, दरौंदा, पचरुखी और बसंतपुर क्षेत्रों के कई बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें दिनभर नजर आईं। मतदान केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाएं भी मतदाताओं को जागरूक करती दिखीं। बुजुर्ग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा बुजुर्ग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 80 वर्ष से अधिक आयु के कई मतदाता अपने परिजनों की मदद से बूथों तक पहुंचे और गर्व से वोट डाला। प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी। रैंप, व्हीलचेयर और सहायता कर्मियों की मौजूदगी ने मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाया। गांवों में दिखे उत्साह और महिलाओं-बुजुर्गों की बढ़ी भागीदारी ने इस बार के चुनाव को खास बना दिया है। मतदाताओं का जोश देखकर साफ दिखा कि लोग अपने मत के अधिकार को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक और जिम्मेदार हुए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


