Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsVoter Enthusiasm High in Maharajganj Assembly Elections Women Lead Turnout
भगवानपुर प्रखंड में वोट डालने में पुरुषों से आगे रही महिलाएं

भगवानपुर प्रखंड में वोट डालने में पुरुषों से आगे रही महिलाएं

संक्षेप: भगवानपुर हाट में 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान हुआ। 197 बूथों पर वोट डालने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक वोट डाले। विभिन्न बूथों को मॉडल और पिंक बूथ के रूप में सजाया गया। दिव्यांग मतदाता ने भी अपने परिवार के सहयोग से वोट डाला।

Fri, 7 Nov 2025 03:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने के लिए गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के 197 बूथों पर वोट डाले गए। वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बूथों पर सुबह से हीं वोट डालने के लिए वोटरों की लाइन देखी गई। वोट डालने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं आगे देखी गईं। प्रखंड मुख्यालय के एस एस हाई स्कूल भगवानपुर में सुबह से हीं लाइन लग गई। जैसे - जैसे दिन चढ़ता गया वोटरों की लाइन बढ़ती गई। प्रखंड परिसर में प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र में बने मतदान केन्द्र संख्या 300 एवं 301 को मॉडल बूथ बनाया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बूथ के पास टेंट लगाकर गेट को बैलून से सजाकर आकर्षक बनाया गया था। वहीं प्रखंड मुख्यालय के एस एस हाई स्कूल भगवानपुर में बने मतदान केन्द्र 367 को पिंक बूथ बनाया गया था। इस बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी वन, टू एवं थ्री के रूप में महिला मतदानकर्मियों को तैनात किया गया था। इस बूथ पर प्रथम मतदाता के रूप में योगेन्द्र प्रसाद ने मतदान किया। उन्हें मतदानकर्मियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रथम मतदाता का प्रमाण पत्र दिया। बूथ संख्या 364 पंचायत भवन सारीपट्टी मतदान केन्द्र पर मीरा सिन्हा ने पहला वोट डाला। इसके बाद अन्य मतदाताओं ने मतदान करना शुरू किया। बूथ संख्या 275 पंचायत भवन दिलशादपुर में दिव्यांग शम्भू सिंह ने अपने परिजनों के सहयोग से वोट डाला।