Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsVoter Awareness Campaign Boosts Voter Turnout in Siwan Assembly Elections
 विधान सभा चुनाव: वोट प्रतिशत बढ़ाने में जागरूकता व एसआईआर अभियान का असर

विधान सभा चुनाव: वोट प्रतिशत बढ़ाने में जागरूकता व एसआईआर अभियान का असर

संक्षेप: सीवान। जिले में हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में आई बढ़ोतरी ने प्रशासन और राजनीतिक दलों दोनों को नई दिशा दी है। मतदाता जागरूकता अभियान के साथ-साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण...

Sun, 9 Nov 2025 09:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान। जिले में हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में आई बढ़ोतरी ने प्रशासन और राजनीतिक दलों दोनों को नई दिशा दी है। मतदाता जागरूकता अभियान के साथ-साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण का असर इस बार के मतदान में साफ दिखाई दिया। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में एसआईआर प्रक्रिया के पहले 26 लाख नौ हजार 314 मतदाता आठों विधान सभा में दर्ज थे। जो संशोधन के बाद घटकर 23 लाख 67 हजार रह गए। यानी 2,21,714 मतदाताओं के नाम हटाए गए। जबकि एसआईआर के बाद 63,072 नए मतदाता सूची में जोड़े गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन बदलावों के बाद मतदाता सूची अधिक सटीक और अद्यतन बन गई। इसका सीधा प्रभाव मतदान प्रतिशत पर पड़ा। गौर करने वाली बात है कि पिछले चुनावों की तुलना में इस बार मतदान का रुझान अधिक सकारात्मक रहा। खासकर महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने मतदान में पुरुषों से 13.79 प्रतिशत अधिक सहभागिता दर्ज कराई। यह आंकड़ा न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत संदेश देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जागरूकता अभियान अब ग्रामीण और पिछड़े इलाकों तक अपनी पकड़ मजबूत कर चुके हैं। स्वीप द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता ने दिया रंग चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के जरिये चलाए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सजग मतदाता, सशक्त लोकतंत्र, माई वोट, माई प्राइड और कॉलेजों में विशेष मतदान शिविरों ने इस परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई। जीविका समूहों और स्थानीय संगठनों ने भी महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। रंगोली, दीप प्रज्जवलन, चित्रकला, दीवाल लेखन, क्वीज प्रतियोगिता सहित तरह-तरह की मतदाताओं को जागरूक करने की गतिविधियों ने भी वोट प्रतिशत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। मतदाता सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था का परिणाम जिले में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण से न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ा, बल्कि फर्जी मतदान और दोहरे नाम जैसी समस्याओं में भी कमी आई। परिणामस्वरूप, इस बार का मतदान अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय माना जा रहा है। कुल मिलाकर सीवान जिले में इस बार का विधानसभा चुनाव मतदाता सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था-तीनों मोर्चों पर एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभरा है। ये है मतदाता सूची शुद्धिकरण के पहले व बाद में मतदाताओं की संख्या विधान सभा का नाम एसआईआर के पहले मतदाता एसआईआर के बाद मतदाता नए मतदाता जुड़ने के बाद 105 सीवान 330840 307449 318653 106 जीरादेई 289650 270581 275798 107 दरौली सु. 331767 298366 306594 108 रघुनाथपुर 316293 286235 293741 109 दरौंदा 338057 309112 314487 110 बड़हरिया 326865 299221 309621 111 गोरेयाकोठी 352281 321415 330428 112 महाराजगंज 323561 295221 301350 कुल 2609314 2387600 2450672