सीवान: डीएम आवास पर होली मिलन समारोह, फगुआ के रंग में सराबोर हुए अधिकारी
सीवान में विवेक रंजन मैत्रेय के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने रंगों और गुलाल के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह में पारंपरिक फगुआ गीत गाए गए और सभी ने भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सीवान विवेक रंजन मैत्रेय के आवास पर बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सुबह से ही उनके सरकारी आवास पर जिले के अधिकारियों, कर्मियों एवं गणमान्य लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। होली मिलन के दौरान पारंपरिक फगुआ गीतों का गायन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह होलीमय हो उठा। रंग और गुलाल की बौछार के बीच उपस्थित सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते नजर आए। अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एडीएम प्रमोद कुमार राम, डीडीसी मुकेश कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
सभी अधिकारी रंग में सराबोर दिखे और पारंपरिक गीत-संगीत का आनंद लिया। समारोह के दौरान डीएम ने होली को सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए सभी से प्रेम एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


