मारपीट के मामले में 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mar 02, 2026 01:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

भगवानपुर हाट के विलासपुर गांव में पुस्तैनी जमीन के विवाद पर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस झगड़े में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 मारपीट के मामले में 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में शनिवार को सर्वे करने के लिए अमीन व कर्मी के आने पर पुस्तैनी जमीन में हिस्सेदारी को लेकर जमकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। दोनों पक्षों के आवेदन पर थाने में कुल 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें एक पक्ष के शंकर प्रसाद के आवेदन पर थाने में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। साथ हीं साथ उसने 15 से 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया है। अपने आवेदन में उसने कहा है कि पड़ोसी धर्मेन्द्र प्रसाद ने जमीन विवाद को लेकर अपने सहयोगियों तथा रिश्तेदारों के साथ हरवे - हथियार के साथ उसके घर पर पहुंच हमला कर दिया।

इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के धर्मेन्द्र प्रसाद ने भी भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी शंकर प्रसाद सहित कुल आठ लोगों को आरोपित किया है। उसने सभी पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मिले आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।