दो पक्षों में मारपीट में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज
हसनपुरा। एमएच नगर थाना के करमासी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से पूनम देवी द्वारा बताया गया कि 7 सितंबर को सुबह 8 बजे खाना बना रही थी।...

हसनपुरा। एमएच नगर थाना के करमासी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से पूनम देवी द्वारा बताया गया कि 7 सितंबर को सुबह 8 बजे खाना बना रही थी। तभी छेड़खानी के नियत से गांव के ही कुछ लोग घर में घुस गए। जब मना किया तो उक्त लोग जान मारने की नीयत से रॉड आदि से हमला कर दिया। जिससे बुरी तरह घायल हो गई। उसने इस मामले में तीन को नामजद किया है। वहीं दूसरे पक्ष से कलावती देवी ने प्राथमिकी दर्ज कर पांच को नामजद करते हुए बताया है कि 6 सितंबर की सुबह 3 बजे घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए बहु पर हमला के दिए।
उसने बहू के साथ मारपीट करने और सोने के मंगलसूत्र छीनने का मामला दर्शाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




