विवाद सुलझाने में सिसवन थानेदार समेत दो चोटिल
सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में एक मंदिर के प्रांगण में विवाद के दौरान थानाध्यक्ष अशोक कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने अष्टयाम कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विवाद किया था, जिसमें एक युवक भी घायल हुआ।

सिसवन(सीवान), एक संवाददाता। जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव स्थित एक मंदिर के प्रांगण में हुए दो पक्षों के बीच हुए विवाद की जांच करने गए थानाध्यक्ष से एक युवक उलझ गया और मारपीट हो गई। इसमें थाना अध्यक्ष सहित दो अन्य पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए । चोटिल पुलिसकर्मियों में थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, सिपाही शिवजी साह व एएसआई मुन्ना राम शामिल हैं। वहीं एक पक्ष का कृष्णकांत भारती का पुत्र रंजीत पांडेय भी जख्मी हो गया। मिली जानकारी अनुसार, आगामी 12 फरवरी से शिव मंदिर प्रांगण में अष्टयाम का कार्यक्रम होना है। ग्रामीणों द्वारा अष्टयाम को लेकर मंदिर परिसर में साफ - सफाई कराई जा रही थी।
इसका विरोध एक परिवार की ओर से किया जा रहा था। इसपर स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। को दी। 112 की पुलिस के आने पर भी माममला शांत नहीं हो रहा था। इसपर पुलिस ने इसकी जानकारी सिसवन थाने की पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार भी दल- बल के साथ वहां पहुंचे। थानाध्यक्ष ने जब स्थनीय लोगों से लेनी चाही तो थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एएसआई मुन्ना राम व सिपाही शिवाजी को संघर्ष के दौरान चोटिल कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस मारपीट की घटना में रंजीत पांडेय भी घायल हुआ है। एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि पुलिस पर हमला नहीं हुआ है। दो पक्षों के विवाद को छुड़ाने के दौरान ये चोटिल हो गए हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


