Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsVidhayak Karnjeet Singh Emphasizes Community Support and Development in Darounda Assembly
विकास कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी: कर्णजीत

विकास कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी: कर्णजीत

संक्षेप:

दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्णजीत सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि वे जनता के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहेंगे। उन्होंने समाज के हर तबके के साथ चलने की प्रतिबद्धता जताई और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने समस्याओं को साझा किया, जिसमें सड़क और पानी की कमी शामिल थी।

Dec 10, 2025 03:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सिसवन, एक संवाददाता। दारौंदा विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनता मेरे परिवार का अभिन्न हिस्सा है। उनके सुख-दुख में हमेशा शामिल रहूंगा। यह बातें विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने मंगलवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने की नीति पर हमेशा कायम रहेंगे और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि आपसी भाईचारा और समन्वय तब ही बन सकता है, जब लोग एक-दूसरे के दुख-दर्द में सहभागी बनें। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर सहयोग करें और समस्याओं को समय रहते प्रशासन के समक्ष रखें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों उमाशंकर सिंह, अनुपम सिंह, विश्वजीत प्रसाद, धनंजय तिवारी समेत कई लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। विधायक कर्णजीत सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रत्येक मुद्दे का क्रमवार निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश यादव ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनुपम ने दिया। मौके पर सुरेंद्र सिंह, रविश सिंह, निशिकांत तिवारी, संतोष तिवारी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।