Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsVegetable Vendor Claims Armed Robbery Near Railway Crossing in Siwan
मैरवा से लौट रहे व्यवसाई से रूपये छिनने का आरोप

मैरवा से लौट रहे व्यवसाई से रूपये छिनने का आरोप

संक्षेप:

मैरवा में सब्जी व्यापारी सोहैल अनवर ने लक्ष्मीपुर रेलवे ढाला के पास हथियार के बल पर पैसे छिनने का आरोप लगाया है। हमलावरों ने उसे मारा-पीटा और एक अधूरे मकान में ले जाकर पैसे की मांग की। पुलिस मामले की...

Sep 09, 2025 03:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

मैरवा, एक संवाददाता। लक्ष्मीपुर रेलवे ढाला के समीप से जबरन उठाकर रूपये छीनने का आरोप सब्जी व्यवसाई ने लगाया है। सीवान के रहने वाले सोहैल अनवर ने हथियार के बल पर रूपये छिनने आवदेन पुलिस को दिया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन के अनुसार सोहैल अनवर हरिराम सब्जी मंडी में अपनी सब्जी की दुकान लगाता है। वह सब्जी बेचकर अपनी बुलेट से सीवान लौट रहा था। इसी दौरान लक्ष्मीपूर रेलवे ढ़ाला के समीप कार पर सवार कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर आंख पर पट्टी बाधंकर दरौली रोड में एक अर्द्धनिर्मित मकान में लेकर चले आये। पैसे की मांग करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसने मिसकरही के एक युवक से पैसा मांग कर दिया। उसने कबीरपुर के लव कुमार,ओमप्रकाश दुबे समेत कई लोगों की पहचान किया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।