सब्जी कारोबारी ने अपहरण ,मारपीट व जबरदस्ती रुपए ट्रांसफर कराने की दर्ज कराई शिकायत

सब्जी कारोबारी ने अपहरण ,मारपीट व जबरदस्ती रुपए ट्रांसफर कराने की दर्ज कराई शिकायत

संक्षेप:

सीवान के लहेरा टोली निवासी सब्जी व्यापारी सोहैल अनवर ने एसपी से न्याय की मांग की है। उन पर अपहरण, मारपीट और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव डाला गया। आरोपियों ने उन्हें हत्या की धमकी दी है, जिससे उनका...

Sep 09, 2025 03:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान, हिसं. । सराय थाना क्षेत्र के लहेरा टोली निवासी व सब्जी कारोबारी सोहैल अनवर ने एसपी दरबार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सब्जी कारोबारी ने अपने साथ हुए मारपीट, अपहरण व जबरदस्ती रुपए ट्रांसफर कराने को लेकर मैरवा थाना में भी शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद से पीड़ित सोहैल अनवर के भाई अल्तमस अनवर के मोबाईल पर 5 लाख रुपए नहीं देने पर हत्या करने की धमकी आरोपियों द्वारा दी जा रही है। इससे पीड़ित का पूरा परिवार डरा सहमा है। आरोपियों द्वारा लगातार हत्या करने की धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने सुरक्षा को लेकर एसपी को आवेदन देकर गुहार लगाई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं एसपी ने पीड़ित को मामले में जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सब्जी कारोबारी सोहैल अनवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि मैरवा में बाबा हरिराम न्यू सब्जी मंडी में सब्जी दुकान चलाता है। 3 सितंबर की संध्या में सब्जी का कारोबार समाप्त कर बाइक से रिश्तेदार दिलसाद हुसैन के साथ अपने घर सीवान आ रहा था। मैरवा-सीवान मार्ग पर लक्ष्मीपुर ओवरव्रीज पर चढ़ रहा था, तभी कुछ अज्ञात एक सफेद रंग की कार से निकलकर उसका रास्ता रोक दिये। जबरन आंख पर पट्टी बांध उसे व उसके रिश्तेदार को गाड़ी में बैठाकर दरौली मार्ग पर एक अर्धनिर्मित मकान में लेकर गये। इसके बाद डंडे से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद उसे मकान से हटाकर नदी के किनारे ले गये। हथियार के बल पर जबरदस्ती अपने एकाउंट में रुपया ट्रांसफर कराने को कहा। मना किया तो गोली मारने की धमकी देने लगे। उसके बाद जब वह फोन नंबर बताया तो वे लोग फोन लगाकर दिये तो अरमान मिसकरही से पचास हजार रुपये मांग कर दिये। एक लाख रूपया अरमान से अपने मोबाईल में मंगाए। इसके बाद विजयीपुर से उत्तर चिमनी की ओर ले जाकर छोड़कर भाग गये तथा धमकी दिये कि केस करोगे तो जान से मार देगें। पीड़ित सब्जी कारोबारी ने मैरवा के तीन लोगों पर शिकायत दर्ज कराई है।