Veer Bal Diwas Celebrated at Colleges with Competitions and Tribute to Sikh Martyrs वीर बाल दिवस पर कॉलेजों में प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsVeer Bal Diwas Celebrated at Colleges with Competitions and Tribute to Sikh Martyrs

वीर बाल दिवस पर कॉलेजों में प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

ममसीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।वस पर कॉलेज में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसी के तहत डीएवी पीजी कॉलेज में क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में श्री बाबू प्रियदर्शी को प्रथम,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 27 Dec 2024 03:22 PM
share Share
Follow Us on
 वीर बाल दिवस पर कॉलेजों में प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

ममसीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज व नारायण कॉलेज गोरेयाकोठी में वीर बाल दिवस उत्सव का आयोजन गुरुवार को किया गया। एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वीर बाल दिवस पर कॉलेज में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसी के तहत डीएवी पीजी कॉलेज में क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में श्री बाबू प्रियदर्शी को प्रथम, सुनीता को द्वितीय व इशरत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में विशाल सिंह को प्रथम, नीतीश को द्वितीय व ऋचा को तृतीय स्थान मिला। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. धनंजय यादव ने कहा कि वीर बाल दिवस उत्सव का आयोजन सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों की शहादत से छात्र-छात्राओं को अवगत कराने के लिए किया जा रहा है। गुरु गोविंद सिंह के 9 वर्षीय पुत्र जोरावर सिंह व 6 वर्षीय पुत्र फतेह सिंह ने धर्म व मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान कर दिया। सिख पुत्रों की वीरता व अदम्य साहस को सम्मान देने के लिए देश भर के शिक्षण संस्थानों में वीर बाल दिवस उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रो. सुधीर कुमार राय, डॉ. संजय कुमार व जगन्नाथ प्रसाद समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सह अस्तित्व टीम प्रथम उधर, राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राजा सिंह कॉलेज में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हमारे मौलिक अधिकार पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व भारत के वीर बच्चे पर आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समानता, स्वतंत्रता, अधिकार व सह अस्तित्व नामक चार टीमों में सह अस्तित्व टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रिया कुमारी प्रथम, गुलफशा परवीन द्वितीय व कोमल पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मेडल व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में शामिल दो छात्राएं दामिनी कुमारी व वर्षा कुमारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह व संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनीता ने किया। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष बोलेन्द्र कुमार अगम व मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वीर पुत्रों को स्वयंसेविकाएं व छात्राओं ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि विद्या भवन महिला कॉलेज में बाल वीरों की स्मृति में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. पूजा तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेविकाएं व छात्राओं ने सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों के बलिदान को याद करते हुए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिव्या, अनीता, पायल, सना, राजिया, सुमन, अनुशिखा, ज्योति, माधवी, नेहा, खुशी, प्रियंका, अजीमा, शाहीन, आफरीन साजिया व प्रीति आदि ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मौके पर कर्मी कन्हैया कुमार व मुन्ना कुमार आदि ने अपनी सहभागिता दिखाई। वीर बाल दिवस भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को याद करने का देता मौका नारायण कॉलेज गोरेयाकोठी में वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने बताया कि यह दिन सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान व साहस के प्रति सम्मान जताने के लिए मनाया जाता है। वीर बाल दिवस गुरु जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित है। वीर बाल दिवस भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को याद करने का एक मौका देता है। आने वाली पीढ़ियों को सच्चाई व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के लिए मनाया जाता है। प्राचार्य ने बताया कि धर्म व मानवता की रक्षा के लिए जब उन्होंने अपने प्राण न्योछावर किए तब साहिबजादा जोरावर सिंह की उम्र मात्र 9 वर्ष व फतेह सिंह की उम्र मात्र 6 वर्ष थी। 26 दिसंबर 1705 को जोरावर सिंह व फतेह सिंह की शहादत हुई थी। वर्ष 2022 से वीर बाल दिवस को अंतिम सिक्ख गुरु गोविन्द सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के अभिभावक ठाकुर सिंह ने की। मंच संचालन प्रो. विद्यानंद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उमाशंकर पासवान ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज कर्मी भृगुनाथ प्रसाद, रविकांत व डॉ. मनोहर शर्मा समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।