पति के लंबी उम्र के लिए महिलाएं कल करेंगी वट सावित्री व्रत

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। 16 मई को सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत करेंगी। महिलाएं पूजा की तैयारी में जुटी हैं। पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ है। महिलाएं व्रत के दिन नए वस्त्र धारण कर वट वृक्ष की पूजा करेंगी। मान्यता है कि माता सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राण वापस प्राप्त किए थे।

 पति के लंबी उम्र के लिए महिलाएं कल करेंगी वट सावित्री व्रत

महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। आगामी 16 मई को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ वट सावित्री व्रत करेंगी। व्रती ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं।

पूजा की तैयारी

व्रत के दिन महिलाएं सोलह शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करेंगी। वट सावित्री व्रत को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री, फल-फूल, मिठाई, लाल-पीले धागे, बांस की डलिया, साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर और गांवों में जगह-जगह अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं, जहां महिलाएं पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी कर रही हैं।

व्रत का दिन

व्रत के दिन महिलाएं सुबह स्नान कर नए वस्त्र धारण करेंगी और सोलह शृंगार के साथ वट वृक्ष के नीचे पूजा करेंगी। इसके बाद वृक्ष के चारों ओर कच्चा धागा लपेटते हुए परिक्रमा करेंगे तथा सावित्री-सत्यवान की कथा सुनेंगे। मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने तप, निष्ठा और पतिव्रता धर्म के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है।

व्रत की तिथि

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को मनाया जाता है व्रत आचार्य उतम पाठक ने बताया कि वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष उदया तिथि के अनुसार 16 मई को व्रत रखना शुभ और शास्त्रसम्मत है। उन्होंने कहा कि वट वृक्ष को सनातन धर्म में त्रिदेव का स्वरूप माना गया है। इसकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि व्रत के दौरान महिलाएं निर्जला अथवा फलाहार रहकर भगवान विष्णु, माता सावित्री और वट वृक्ष की पूजा करती हैं। कई स्थानों पर सामूहिक पूजा और कथा कार्यक्रम की भी तैयारी की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करेंगी।

सामान्य प्रश्न

वट सावित्री व्रत कब मनाया जाता है?
वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।