Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsUpeendra Kushwaha Praises Nitish Kumar for Developing a Respectable Bihar
बेहतर बिहार के निर्माण के लिए एनडीए को जीताएं: उपेन्द्र कुशवाहा

बेहतर बिहार के निर्माण के लिए एनडीए को जीताएं: उपेन्द्र कुशवाहा

संक्षेप: रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का एक बेहतर निर्माण किया है। इससे बिहार को अन्य राज्यों में सम्मान मिला है। उन्होंने एनडीए के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की और कहा कि बिहार के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय को विजयी बनाएं।

Tue, 4 Nov 2025 02:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया, एक संवाददाता। रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बेहतर बिहार का निर्माण किया है। इससे देश के अन्य राज्यों में बिहार को अब एक सम्मान से याद किया जाता है। बिहारियों को दूसरे राज्यों में अब सम्मान की दृष्टि की देखा जाता है। सीएम नीतीश कुमार हैं और आगे भी वहीं मुख्यमंत्री होंगे। वे बड़हरिया प्रखंड के सुंदरी बाजार के सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में आयोजित जनसभा को सोमवार को संबोधित कर रहे थे। सीवान विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने देश और प्रदेश में विकास किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बेहतर बिहार का निर्माण किया है। जिसमें देश के अन्य राज्यों में बिहार अब विकसित बिहार के रुप में जाना जा रहा है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। आप नीतीश कुमार को मजबूत करने के लिए एक - एक मतदाता भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय को विजयी बनाएं ताकि बिहा के विकास की गति तेज ही रहे। बिहार और आगे बढ़े। पहले मुख्य मंत्री नीतीश कुमार थे, आज भी हैं, और आगे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित व उपस्थित रहनेवालों में भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय , सलेमपुर के सांसद रवीन्द्र कुशवाहा, भाटपार रानी की विधायक सभा कंवर , रालोमो की प्रदेश नेत्री स्मृति कुमुद, मुकेश सिंह कुशवाहा, हेमंत सिंह कुशवाहा, स्मृति कुमुद, रालोसपा जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद , सुरेश राम, संजय प्रसाद, सौरभ सिंह कुशवाहा, हरेराम यादव, कृष्णा प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी,शं भु कुशवाहा, अमरेंद्र कुशवाहा, सुभाष सिंह कुशवाहा, धनील कुशवाहा, प्रदीप तुरहा आदि शामिल हैं।