Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsUncontrolled Truck Strikes Electric Pole in Bhagwanpur Hat No Casualties Reported
अनियंत्रित ट्रक के धक्का मारने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त

अनियंत्रित ट्रक के धक्का मारने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त

संक्षेप: भगवानपुर हाट के भेड़वनिया गांव में एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के पोल में जोरदार धक्का मारा, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, सौभाग्य से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी को सूचित किया, जिससे बिजली की सप्लाई बंद की गई। ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Tue, 4 Nov 2025 02:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोरा- भेड़वनिया सड़क पर भेड़वनिया गांव में एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के पोल में धक्का मार दिया। इससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की देर शाम मोरा की तरफ से एक अनियंत्रित ट्रक तेजी में भेड़वनिया की ओर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बिजली प्रवाहित पोल में जोरदार धक्का मार दिया। इससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क के किनारे गिर गया। हालांकि किसी तरह के जान - माल की क्षति नहीं हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय सड़क के किनारे एक दर्जन से अधिक लोग आपस में चुनावी चर्चा कर रहे थे। ट्रक के ड्राइवर ने लोगों को बचाते हुए बिजली के पोल में धक्का मार दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के जेई को सूचना देकर बिजली की आपूर्ति बंद कराया, नहीं तों कोई बड़ी घटना घट जाती। ट्रक के धक्के से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने से गांव में बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। इस मामले में बिजली कंपनी के जेई नदीम हसन ने बताया कि ट्रक ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। वहीं गांव में बिजली की सप्लाई चालू करने के लिए काम किया जा रहा है।