ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानकिसानों से सर्वसम्मति से धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्णय

किसानों से सर्वसम्मति से धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्णय

पेज चार के लिए निर्णय किसानों से अधिप्राप्ति में होने वाली कठिनाइयों पर चर्चा शहर के गांधी मैदान में पैक्स व व्यापार मंडल की बैठक फोटो संख्या - 1 कैप्शन - शहर के गांधी मैदान में बैठक करते पैक्स एवं...

किसानों से सर्वसम्मति से धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्णय
हिन्दुस्तान टीम,सीवानTue, 30 Nov 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पेज चार के लिए

निर्णय

किसानों से अधिप्राप्ति में होने वाली कठिनाइयों पर चर्चा

शहर के गांधी मैदान में पैक्स व व्यापार मंडल की बैठक

फोटो संख्या - 1

कैप्शन - शहर के गांधी मैदान में बैठक करते पैक्स एवं व्यापार मंडल संघ के सदस्य।

सीवान। हिन्दुस्तान संवाददाता

शहर के गांधी मैदान में मंगलवार को पैक्स व व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें 9 बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2021-22 में किसानों से धान अधिप्राप्ति में होने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की गई। इस दौरान किसानों से सर्वसम्मति से धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि समितियों द्वारा 2021-22 में गेंहू अधिप्राप्ति की गई। किसानों को शत-प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य भुगतान किया गया लेकिन विभाग ने नमी दिखलाकर एक प्रतिशत यानी कि करीब 5300 रुपये का भुगतान एसएफसी द्वारा नहीं किया गया। इस कारण से समितियों के करीब 25 हजार से लेकर 75 हजार तक का भुगतान उठाना पड़ा। सीएमआर की भंडारण क्षमता बढ़ाने व समितियों को दो लॉट धान के समानुपातिक राशि का एक साथ सीएमआर खाते में उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। बैठक में 2021-22 में 1658 लॉट सीएमआर पर सरकार द्वारा 186500 सूद मद में दिया गया, लेकिन समितियों द्वारा तीन करोड़ का भुगतान बैंक का किया गया। इस मद की अवशेष अतिरिक्त राशि दिलवाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह उर्फ राजू सिंह ने की। बैठक में सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी, निदेशक अजय कुमार तिवारी, राजकिशोर सिंह, जगलाल ठाकुर, कमलेश सिंह, अमित कुमार सिंह, रामसिंगार यादव, संतोष मिश्र, साधु यादव, राजेश कुमार, जब्बार हुसैन, नंदकिशोर सिंह, संदीप सिंह, गुड्डू सिंह थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें