लापरवाही बरतने के मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष सस्पेंड
Feb 17, 2026 02:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
8 फरवरी को गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में अनियंत्रित बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। लोगों ने इस घटना के विरोध में मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभारी थानाध्यक्ष को लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया।

गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर 8 फरवरी को करेजी गांव के समीप निर्माणाधीन पुलिया में अनियंत्रित बाइक सवार दो युवकों की मौत मौके पर ही मौत हो गई थी। इससे नराज लोगों ने मैरवा - गुठनी मुख्य मार्ग को जामकर कर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, एएसपी संजय कुमार झा और कई थाने की पुलिस को मामला शांत करने के आना पड़ा। एसपी पूरन कुमार झा ने तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार को कर्तव्यहीनता और लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


