राजकीय पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय बिल्ड ए बोट वर्कशॉप का आयोजन

Feb 28, 2026 02:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

राजकीय पॉलिटेक्निक, बावनडीह के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने शुक्रवार को दो दिवसीय 'बिल्ड ए बोट' वर्कशॉप का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्रों को रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीकी कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। छात्रों को रोबोट निर्माण, सर्किट कनेक्शन, प्रोग्रामिंग और ऑटोमेशन तकनीकों की जानकारी दी गई।

 राजकीय पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय बिल्ड ए बोट वर्कशॉप का आयोजन

सिसवन। राजकीय पॉलिटेक्निक, बावनडीह के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा शुक्रवार को दो दिवसीय बिल्ड ए बोट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स एवं आधुनिक तकनीकी कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस कार्यशाला में छात्रों को रोबोट निर्माण, सर्किट कनेक्शन, बेसिक प्रोग्रामिंग तथा ऑटोमेशन तकनीकों की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में देव कृष्णन कुमार, अंकज कुमार, सतीश कुमार व अनामिका कुमारी ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के समन्वयक एकबाल हुसैन, प्रणव कुमार निराला थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।