
कृषि मेले में गेंहू की बुआई करने वाला बड़ा सुपर सीडर मशीन रहा आकर्षण का केन्द्र
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।गैरमजरुआ जमीन से हटाया जाएगा अतिक्रमण गैरमजरुआ जमीन से हटाया जाएगा अतिक्रमण गैरमजरुआ जमीन से हटाया जाएगा अतिक्रमण
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला बुधवार से शुरू हुआ। मेला में पंजीकृत विक्रेता किसानों को अनुदानित दरों पर विभिन्न कृषि उपकरण जैसे कि ट्रैक्टर, रोटावेटर आदि बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जिस पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल रही है। इस मेला में 22 स्टॉलों के माध्यम से 91 प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जहां से किसान नयी तकनीकों से अवगत हो सकेंगे। बहरहाल, जिला कृषि कार्यालय परिसर में शुरू हुए दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेले में पहले दिन ठंड के बावजूद किसानों की अच्छी भीड़ देखी गई, जहां उन्हें सब्सिडी पर आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने व प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक, जैविक खाद, ड्रिप सिंचाई व डिजिटल कृषि जैसी नई तकनीकों की जानकारी मिली।
कृषि मेला में गेंहू की बुआई करने वाला बड़ा सुपर सीडर मशीन किसानों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा। बताया गया कि इस सीजन में यह कृषि यंत्र पहली बार कृषि मेला में लाया गया है। 12 लाख मूल्य वाले ट्रैक्टर में तीन लाख का सुपर सीडर कृषि यंत्र लगाया गया था। मेला में भूसा बनाने वाली विभिन्न मॉडल की थ्रेसर मशीन, धान-गेंहू काटने वाली पांच लाख की रीपर कंबाईडर जिस पर दो लाख रुपये का अनुदान भी है, 45 हजार का छोटा ट्रैक्टर, 85 हजार का 7 एचपी का पावर बिफर मशीन, 38 हजार का 2-5 बीएचपी का पावर वाईडर मशीन जिस पर 18 हजार अनुदान की राशि है, किसानों को भा रही थी। कृषि यांत्रिकरण योजना 2024-25 के तहत कृषि मेला में लाए गए 75 प्रकार के कृषि यंत्रों पर सामान्य श्रेणी के लिए 80 प्रतिशत व अनु. जाति, जनजाति व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए अनुदान का प्रावधान था। कृषि मेला में पहुंचा सुपर सीडर मशीन किसानों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा। किसानों ने कृषि उपकरणों की खरीदारी में गहरी दिलचस्पी दिखाई। कृषि मेला में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर कृषि विभाग के पदाधिकारी प्राकृतिक खेती, ड्रिप सिंचाई, पॉलीहाउस, जैविक खाद, कीट नियंत्रण व डिजिटल कृषि तकनीकों की जानकारी साझा कर रहे थे। कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां किसानों में खासा उत्साह दिखा। कस्टम हायरिंग योजना के 3 लाभुक व रीपर बाईडर लाभुक किसान सम्मानित जिला कृषि परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्षत संगीता यादव व डीडीसी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से बुधवार को किया। कृषि मेला में कस्टम हायरिंग योजना से 3 लाभुक किसान भी उपस्थित हुए जिन्हें जिला परिषद अध्यक्ष ने सम्मानित किया। वहीं डीडीसी ने रीपर बाईडर लाभुक किसान को सम्मानित किया। कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर के वैज्ञानिक कृष्णा छेत्री ने फसल में दिये जाने वाले खाद सहित फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरता नष्ट हो जाती है। इधर अनुदानित दर पर कृषि यंत्रों के लिए तकरीबन दो हजार किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बहरहाल, कृषि मेला में छोटे व बड़े यंत्र जैसे कि सुपर सीडर, रीपर बाईडर, रोटो कल्टीवेटर, रोटोवेटर, रीपर, थ्रेसर, पॉवर स्प्रेयर, पम्पसेट इलेक्ट्री, मैनुअल कीट आदि यंत्रों का मेले में आये लाभुक किसानों ने खरीदारी की। जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने कृषि विभाग की सभी योजनाओं के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी साक्षा की। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कृषि मेला में भाग लेने की अपील की। डीएओ ने कहा कि कृषि मेला किसानों को आधुनिक खेती की ओर बढ़ावा देने व उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उप निदेशक कृषि अभियंत्रण आलोक कुमार ने आधुनिक कृषि यंत्रों के संबंध में खेती के लाभ व नुकसान के बारे में जानकारी साझा की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र भगवानपुर हाट के कृषि वैज्ञानिकों ने खेती की नई तकनीकी के बारे में जानकारी साझा की गई। बहरहाल, कृषि मेला में उप निदेशक कृषि यांत्रीकरण आलोक कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा केके चौधरी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आनंद चौधरी, जिला उद्यान पदाधिकारी विपिन कुमार पोद्वार, सहायक निदेशक रसायन, सहायक निदेशक, बीज विशलेषण व सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण समेत कृषि समन्वयक, कृषि विभाग के कर्मी मनीष कुमार, कृषि समन्वयक मनोरंजन कुमार, राम मनोहर समेत सभी प्रखंडों के बीएओ, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




