Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTribute to Ramashish Prasad Verma Social Justice Warrior and Founder of Tapiprasaad High School
समाजवादी नेता रामाशीष प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि

समाजवादी नेता रामाशीष प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि

संक्षेप:

सीवान में तपी प्रसाद उच्च विद्यालय के संस्थापक सचिव रामाशीष प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य निर्भय कुमार सिंह ने उनकी मानवता सेवा की सराहना की। युवा नेता प्रिंस पासवान ने उन्हें सामाजिक न्याय का योद्धा बताया। इस अवसर पर कंबल और कलम-कोपी का वितरण भी किया गया।

Feb 04, 2026 02:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान। तपी प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के संस्थापक सचिव व समाजवादी नेता रामाशीष प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामाशीष प्रसाद वर्मा ने भिट्ठी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय खोल कर मानवता की बड़ी सेवा की। नौजवान इंकलाबी सभा के युवा नेता प्रिंस पासवान ने कहा कि रामाशीष प्रसाद वर्मा सामाजिक न्याय के योद्धा थे । बरहोगाकोठी के मुखिया मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामाशीष प्रसाद वर्मा निर्विरोध मुखिया चुने जाते थे अध्यक्षता भिट्ठी की मुखिया नूतन वर्मा ने की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर रामाशीष प्रसाद वर्मा फाउंडेशन की तरफ से स्वर्गीय रामाशीष प्रसाद वर्मा के प्रपौत्र विवेक वर्मा उर्फ हनी वर्मा ने कंबल वितरण और कलम - कॉपी का वितरण किया। समारोह में आलोक वर्मा , राजकिशोर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदेश्वर भगत , सुभाष राय , केशव ज्ञान वाटिका के प्राचार्य संजय तिवारी , अभिषेक वर्मा अधिवक्ता , यशवंत सिंह ,नवलखी राम, शिक्षक मानवेंद्र मुकुल , कमलेश कुशवाहा , धर्मनाथ माँझी, सिकंदर कुमार गुप्ता , अर्जुन गुप्त ,अर्चना राय , तारा कुमारी , बासमती देवी , अबरार राजा , रंजीत कुमार , जमशेद आलम , इरफान , पप्पू कुमार , उमा सिंह सहित कई छात्र - छात्राओं ने अपने विचार रखे।