Siwan News श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सांसद, विधायक
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News महाराजगंज के बंगरा गांव में शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने उनके योगदान पर चर्चा की। इस सभा में सांसद, विधायक, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षा संघ के सदस्यों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बंगरा गांव के शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। शिक्षक को श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक हेम नारायण साह, गोरेयाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण, प्रो अभय कुमार सिंह, पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडल प्रवक्ता कुमार राज कपूर टीपू, डॉ विमला शाही, डॉ मनोहर सौरभ, डॉ त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, डॉ यतींद्र नाथ सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, परमानंद सिंह, पुनपुन सिंह, जय प्रकाश सिंह व कौशल कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग थे।


