किशोर कुणाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन
महाराजगंज के बंगरा गांव में रघुवीर सिंह पुस्तकालय में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक व्यक्त...
महाराजगंज। प्रखंड के बंगरा गांव के रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष, महावीर कैंसर संस्थान के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरी शोक - संवेदना व्यक्त की गई। मौके पर शिक्षक कुमार राज कपूर टीपू, पूर्व शिक्षक सुधीन्द्र कुमार सिंह, कुमार आशुतोष, अमित कुमार बबुआ जी, झब्लू सिंह, भास्कर कुमार, यश आलोक, प्रियम राज, पीयूष, निकेश कुमार, संगीता कुमारी, सुहानी भास्कर, नंदनी सिंह, कुमारी रेणु, जलेश्वर सिंह, धर्मनाथ पाण्डेय, योगेश्वर पाण्डेय व उप मुखिया कौशल्या देवी व प्रत्यूष कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।