बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिल रहा नया आयाम : डॉ. जितेश

Feb 10, 2026 01:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान में ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम विद्यार्थियों के विकास में सहायक सिद्ध हो रहा है। दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह के अनुसार, यह कार्यक्रम अनुभव और संवाद के माध्यम से आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करता है। विद्यार्थियों ने कॉलेज का शैक्षणिक परिभ्रमण किया और अनुभव साझा किया।

बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिल रहा नया आयाम : डॉ. जितेश

सीवान। शिक्षा जब पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर अनुभव, संवाद और व्यवहारिक सीख से जुड़ती है, तब विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। इसी उद्देश्य से संचालित ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम बच्चों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। यह बातें दरौंदा प्रखंड के धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कही। सोमवार को इस कार्यक्रम के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर कोटवा, हसनपुरा के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज का शैक्षणिक परिभ्रमण किया। विद्यार्थियों ने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, अनुशासन प्रणाली एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का अवलोकन किया।

डॉ. जितेश ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण की भावना विकसित करते हैं।कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच अनुभव साझा हुआ, जिससे सीखने की रुचि और प्रेरणा बढ़ी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार सहित शिक्षकगण और लगभग 40 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।