
चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों प्रस्तुत करना है चुनावी खर्च का अंतिम लेखा
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।वान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक व सहकारिता विभाग के कार्यपालक सहायकों के साथ सारण प्रमंडल के संयुक्त निबंधक सैयद मसरूक आलम ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर स्थित खेल भवन में निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग ने अभ्यर्थियों का अंतिम लेखा समाधान जमा करने के लिए एक दिवसीय फैसिलिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के मद्देनजर बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के निमित्त चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को चुनाव परिणाम की घोषणा से 30 दिनों के अंदर निर्वाचन संबंधित व्यय का अंतिम लेखा प्रस्तुत करना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अभ्यार्थियों का एक दिवसीय फैसिलिटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से आज आयोजित की गई है।
अभ्यर्थियों के व्यय लेखा के संदर्भ में असहमति या अनियमितता से संबंधित सुनवाई जिला अनुवीक्षण समिति द्वारा की जानी है। इसकी बैठक आयोग के अनुदेश के अनुसार खेल भवन के प्रथम तल्ले पर 9 दिसंबर को को पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित की गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 105 सीवान सदर विधानसभा, 106 जीरादेई, 107 दरौली, 108 रघुनाथपुर, 109 दरौंदा, 110 बड़हरिया, 111 गोरेयाकोठी व 112 महाराजगंज के सभी अभ्यर्थी स्वयं या अपने प्राधिकृत निर्वाचन एजेंट के माध्यम से स्वयं से संबंधित बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करेगें। निर्वाचन व्यय लेखा-पंजी व सभी साक्ष्यों-अभिश्रवों व बैंक पासबुक-विवरण के साथ अनिवार्य रूप से इस दिन निर्धारित समय व स्थल पर निर्वाचन व्यय लेखें की जांच कराना सुनिश्चित करेगें। साथ ही, सहायक व्यय प्रेक्षक, सभी लेखादल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी को आदेश 9 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे खेल भवन परिसर के प्रथम तल्ले पर उपस्थित रहते हुए अभ्यर्थियों व प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किये गये निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की विधिवत जांच कर एसओआर व एफओई का संधारण सुनिश्चित करेगें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




