Siwan News कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान सारथी एप को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News भगवानपुर हाट में कृषि विज्ञान केन्द्र में किसानों को किसान सारथी एप के लिए प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने एप के महत्व और उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि एप के माध्यम से वे अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Siwan News कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान सारथी एप को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के कृषि विज्ञान केन्द्र में मंगलवार को प्रसार पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को रजिस्ट्रेशन एंड मॉक पोल किसान सारथी एप के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के यदुनंदन वर्मा, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, तकनीकी सहायक और किसान शामिल हुए।

प्रशिक्षण का आयोजन

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने किसान सारथी एप को मोबाइल में इनस्टॉल करने तथा इसके उपयोग तथा महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया की तकनीक के इस दौड़ में किसानों को एक हीं प्लेटफार्म पर सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हो रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने किसान सारथी एप को लॉन्च किया है।

किसान के लिए लाभ

उन्होंने बताया कि किसान सारथी एप के उपयोग कर किसान अपने फसल की पैदावार को बढ़ा सकता है। एप के मध्यम से किसान अपने फसल के संबंध में किसी रोग का शिकायत करते है तों उन्हें तत्काल कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक के द्वारा समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही फसल के बेहतर प्रबंधन की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया की किसान एक बार कोई समस्या किसान सारथी एप पर डाल देता है तों उसका समाधान करना कृषि वैज्ञानिक की जिम्मेदारी हो जाती है।

प्रशिक्षण में भागीदारी

इस प्रशिक्षण में कृषि समन्वयक विकास कुमार सिंह, सोनू कुमार, प्रमोद कुमार राम, विनोद रंजन, किसान सलाहकार मनोज कुमार यादव, अब्दुल कादिर, शंकर यादव, प्रभु कुमार, विनय कुमार, ताराचंद प्रसाद, रामेश्वर राम, मोमिला कुमार, अखिलेश कुमार प्रसाद, सुरेश प्रसाद व अन्य लोग शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किसान सारथी एप की प्रशिक्षण कब दिया गया?−
प्रशिक्षण मंगलवार को दिया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSiwan News कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान सारथी एप को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण