शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण

Jan 22, 2026 02:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

हसनपुरा में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हुआ। इस दौरान प्रशिक्षकों ने शिक्षा का अधिकार, सरकारी योजनाओं और विद्यालय विकास योजना पर चर्चा की। कुल सात विद्यालयों के सदस्यों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने सपनों के विद्यालय की अवधारणा पर भी चर्चा की।

 शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का चौथे चरण का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का अंतिम दिन बुधवार को गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज लहेजी में प्राचार्य सह संचालक कृपानिधान मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जहां जिला से आए प्रशिक्षक गदाघर दास एवं डॉ. संदीप कुमार यादव ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया। मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर जैसे शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत बच्चों को दिए गए अधिकारों से संबंधित शिकायतों के निवारण प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को विद्यालय से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ।

विद्यालय विकास योजना प्रपत्र पर बिंदुवार चर्चा किया गया एवं विद्यालय विकास योजना को पूर्ण रूप से भरवाने का कार्य किया गया समिति के बीच स्मार्ट क्लास में वीडियो के माध्यम से मेरे सपनों का विद्यालय दिखाकर उसके सभी अच्छाइयों पर चर्चा की गई। कार्ड बोर्ड पर मेरे सपनों का विद्यालय शिक्षा समिति के गठन एवं कार्य, सुरक्षित शनिवार एवं आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर सहयोग पर नोट लिखने का कार्य कराया गया। प्रशिक्षण में कुल सात विद्यालयों के 6- 6 सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में राजकीय मध्य विद्यालय लहेजी से प्रहलाद साह, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहेजी हिंदी से संजय कुमार यादव, नया प्राथमिक विद्यालय नरकुल भगत के टोला से अरुण कुमार, नया प्राथमिक विद्यालय अकटहा लहेजी से हामीद अनवर, नया प्राथमिक विद्यालय टोटहा लहेजी से सुनील कुमार गुप्ता, प्राथमिक मतलब लहेजी से रामाशंकर यादव, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहेजी मठिया से सुनील प्रसाद गुप्ता आदि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित समिति के कुल छ: सदस्यों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;