भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति : मंगल पांडेय
सीवान में 16-17 मई को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की बैठक हुई। बैठक में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को मजबूत करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने शिविर की सफलतापूर्वक तैयारी का आश्वासन दिया।
सीवान , एक संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा के नेताओं की बैठक 16 - 17 मई को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को फतेहपुर स्थित दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के आवास पर हुई। यह प्रशिक्षण शिविर डिवाइन पब्लिक स्कूल, पथारदेई जामापुर, सीवान में आयोजित किया जाएगा। बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक का उद्देश्य
बैठक में पूर्व स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की मूल आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया जाएगा। पूर्व मंत्री सह विधायक मंगल पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर की प्रत्येक व्यवस्था समय से पूरी होनी चाहिए व आने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह शिविर सीवान भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा और इसके माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम की तैयारियाँ
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि सीवान भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक दृष्टि से बेहद सफल और प्रेरणादायी साबित होगा। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान शिविर की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, आवास, भोजन एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से सिवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, अभिमन्यु कुमार सिंह, लालबाबू कुशवाहा, संजय पाण्डेय, सत्यम सिंह सोनू, देवेंद्र गुप्ता,मुकेश कुमार बंटी,अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव आभा सिंह, मिडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, अमित सिंह सोनू दीपू सिंह राकेश पाण्डेय चंदेल अजित चौरसिया,सरोज सिंह राणा, अनिल गिरी, पूनम गिरी,राजन शाह,कमलेश सिंह अर्चना सिंह प्रिंस चौहान, गोविन्द बासु,चीकू महाराज, सत्यजीत रामु आदि शामिल थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


