पाटलिपुत्रा, मथुरा-छपरा निरस्त होने से यात्री रहे परेशान
सीवान में शनिवार को यात्रियों को ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और निरस्तीकरण के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। पाटलिपुत्रा, मथुरा-छपरा और विशेष गाड़ियों को निरस्त किया गया, जबकि कई नियमित ट्रेनों का...

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन से होकर गुजरने वाली पाटलिपुत्रा, मथुरा-छपरा व विशेष गाड़ी के निरस्त व कई नियमित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन के कारण शनिवार को यात्री परेशान रहे। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रूट की दूसरी गाड़ियों के जंक्शन पर पहुंचने तक कई घंटे का इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को हुईं। बताया गया कि आम्रपाली, क्लोन स्पेशल, बाघ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस को अपने निर्धारित मार्ग के बदले परिवर्तित मार्ग से संचालित किया गया। इन ट्रेनों की स्थिति में किया गया बदलाव बताया गया कि शनिवार को 12529-30 पाटलिपुत्रा सुपरफास्ट, 22531-32 मथुरा-छपरा एक्प्रेस व 04313 निरस्त जबकि अप की ओर से होकर जाने वाली 15707 आम्रपाली, 02569 क्लोन स्पेशल, 02563 क्लोन स्पेशल, 13019 बाघ एक्सप्रेस व 17673 शहीद एक्सप्रेस जबकि डॉउन की ओर जाने वाली 02564 क्लोन स्पेशल, 02570 क्लोन स्पेशल, 13020 बाघ एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस व 15280 पुरबिया एक्सप्रेस छपरा-बलिया-वाराणसी मार्ग से संचालित की गयीं। कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन पर पड़ा असर गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के डोमिनगढ़-जगतबेला के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग व सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर तीसरे लाइन को लेकर डोमिनगढ़ स्टेशन पर 14 से 25 अक्टूबर तक प्री-नान इंटरलॉकिंग का कार्य चलेगा। वहीं, 26 व 27 अक्टूबर को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने वाला है। इसे लेकर इस रुट पर कई प्रमुख एक्सप्रेस, क्लोन ट्रेनों को निरस्त तो कई का मार्ग परिवर्तन हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


