सीवान : बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दरभंगा के इंजीनियर की गई जान

Feb 11, 2026 08:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर अमित कुमार मलिक की मौत हो गई। वह बरौली से सीवान लौटते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीवान :  बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दरभंगा के  इंजीनियर की गई जान

सीवान,नगर प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के बेनीपुर बैंगनी गांव निवासी रविंद्र मलिक के पुत्र अमित कुमार मलिक के रूप में की गई है। वह सीवान में एक निजी टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।बता दे कि अमित कुमार मलिक अपने काम से बरौली गया था। मंगलवार शाम बरौली से सीवान लौटने के दौरान बरहनी पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसे की खबर फैलते ही मृतक के सहकर्मी व परिचित बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुंच गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।