सीवान में साइकिल व बाइक की टक्कर में हुसैनगंज के युवक की मौत
गोपालपुर में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय नंदजी यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे छपिया गांव के निवासी थे और ड्यूटी के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मारी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोपालपुर(सीवान), निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया मोड़ के समीप सोमवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय नंदजी यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे छपिया गांव के निवासी थे और रोज की तरह ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही नंदजी यादव छपिया मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल, सीवान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल लेकर गए, जहां मंगलवार को इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजन के आवेदन पर अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


