सीवान बेटी की सगाई में आ रहे पिता की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत, एक ही परिवार के 6

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान में एक परिवार का कार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार अपनी बेटी की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आ रहा था। घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर घटी। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 सीवान बेटी की सगाई में आ रहे पिता की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत, एक ही परिवार के 6

(सीवान से नीरज पाठक )। बेटी के सगाई समारोह में शामिल होने आ रहे एक परिवार के कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। सड़क हादसे के बाद शादी समारोह का माहौल गम में बदल गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, तो गाड़ी में सवार आधा दर्जन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी स्व बच्चू लाल चौधरी के पुत्र सुरेंद्र चौधरी की लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना तब घटी, जब पूरे परिवार के सदस्य एक कार में सवार घर आ रहे थे। इस तरह इस घटना से पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में परिवार के छह लोग घायल हो गए। घटना रविवार की शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के आदमपुर नौबस्ता गांव के पास की बताई जा रही है। गुजरात से बड़हरिया के माधोपुर आ रहा था परिवार

घटना का विवरण

घटना के बारे ने बताया जाता है कि सुरेंद्र चौधरी अपने परिवार के साथ निजी कार से गुजरात के सूरत से अपने गांव माधोपुर आ रहे थे। इसी दौरान तेज गति कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सुरेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि कार उनका पुत्र निखिल चौधरी चला रहा था। वही घायल पत्नी तनुजा चौधरी, पुत्री मनीषा चौधरी, निकिता चौधरी, पुत्र निखिल चौधरी, पुत्र शिवशांत चौधरी तथा छपरा के जिले के मकदूमगंज निवासी साला धीरज चौधरी घायल हो गए। घायलों का इलाज केजीएमयू ट्रामा सेंटर में कराया गया था। लेकिन गंभीर रूप से घायल धीरज चौधरी को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी रविवार की संध्या करीब सात बजे परिजनों को मिली तो परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलते ही मृतक के छोटे भाई राजेश चौधरी, मामा धनेश्वर चौधरी सहित अन्य रिश्तेदार निजी वाहन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

सगाई समारोह की तैयारी

आज था बेटी का सगाई समारोह बता दे कि 12 मई को सुरेंद्र चौधरी की पुत्री मनीषा चौधरी की सगाई होने वाली थी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरा परिवार गांव आ रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। सुरेंद्र चौधरी का परिवार पिछले 25 वर्षों से गुजरात के सूरत में वेल्डिंग वर्कशॉप चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हर वर्ष मई-जून माह में अपने गांव माधोपुर आया-जाया करते थे। उनका छोटा भाई गांव में रहकर खेती-बारी की देखरेख करता है।

गांव में शोक का माहौल

गांव में परिवार को सांत्वना देने के लिए उमड़ी भीड़ जैसे ही गांव में इस घटना की जानकारी हुई वैसे ही सुरेंद्र चौधरी के आवास पर भीड़ उमड़ पड़ी। घटना को लेकर सभी काफी दुखी दिखे। सबके आंखों में आंसू थे। सभी के जुबान पर उसके मिलन सरिता के चर्चाएं थी। जैसे ही माधोपुर गांव में सुरेंद्र चौधरी का शव पहुंचा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गई। परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखे नम हो जा रही थी। परिजन चीत्कार मारकर रोने के आवाज से माहौल गमगीन हो गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस हादसे में परिवार के छह लोग घायल हो गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।