सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत व चार के जख्मी होने से कोहराम
गुठनी के कसिला गांव में एक जूनियर इंजीनियर नितिन सिंह (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी और उसकी दो महीने की बेटी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

गुठनी,एक संवाददाता। अंसाव थाना क्षेत्र के कसिला गांव के एक जूनियर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक अंसाव थाना क्षेत्र के कशीला गांव निवासी नितिन सिंह 30 वर्ष था। परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस ने दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद बनकटा सीएचसी पहुंचे परिजनों ने पुलिस के समक्ष घायलों की पहचान किया। वहीं, देवरिया जिले के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद जहां गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों के करुण विलाप से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी।
परिजनों ने बताया कि उसकी दो माह की बेटी भी है। घटना के बाद उसकी पत्नी उसको बार बार याद करके रो रही थी। उसके शव को दिखाने की जिद्द कर रही थी। उसके परिवार में उसके दो भाई, पिता और मां है। मृतक बाढ़ के एनटीपीसी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। घायलों में घायलों में बनकटा थाने के ही शिक्की मिश्रा (25) गोलू मिश्रा (28) वर्ष और कसिला कृष्णा कुमार (30) वर्ष और बेलौर विवेक सिंह है। बनकटा एसएचओ दिनेश मौर्य ने बताया कि घटना के कारणों की तफ्सीस पुलिस के द्वारा शुरू किया गया है। घटना स्थल को बैरिकेड करके पुलिस जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



