हमरा बेटी सन के बिआह कइसे होई आ बेटा कइसे पढ़ी

Oct 19, 2024 01:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

भगवानपुर हाट में जहरीली शराब के कारण रमेंद्र कुमार सिंह की मौत से उसका परिवार संकट में है। पत्नी पूजा देवी को अपने एकलौते बेटे और दो बेटियों की परवरिश की चिंता है। रमेंद्र का बेटा प्रणव पढ़ाई कर बड़ा...

हमरा बेटी सन के बिआह कइसे होई आ बेटा कइसे पढ़ी

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जहरीली शराब के कहर के शिकार हुए थाना क्षेत्र के कौड़िया वैश्य टोली के रमेंद्र कुमार सिंह के परिवार के सामने बच्चों की परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार के कमाऊ सदस्य को जहरीली शराब ने निगल लिया है। पत्नी पूजा देवी के सामने एकलौते बेटे व दो बेटियों के परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है। रमेंद्र किसी सड़क कंपनी के ठेकेदार के यहां काम करता था, जिससे परिवार का भरण - पोषण होता था। उसका एकलौता पुत्र प्रणव कुमार सिंह 12वीं का छात्र है, जो बसंतपुर हाई स्कूल में पढ़ता है। उसकी दोनों बेटियां - श्वेता कुमारी व सुषमा कुमारी उत्क्रमित हाई स्कूल कौड़िया वसंती में नौवीं वर्ग की छात्रा हैं। मृतक की पत्नी पूजा देवी ने रोते हुए बताया कि पति की मौत से परिवार की स्थिति दयनीय हो गई है। उनके परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या है। उसके तीनों बच्चे अभी नादान हैं। उसके एकलौते पुत्र प्रणव ने कहा कि वह पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बनना चाहता है और शराब के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनेगा। बच्चों को उसके चाचा आलोक कुमार सिंह व बूढ़े दादा वृजमोहन सिंह का सहारा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।