Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTragic Drowning of 14-Year-Old Aslam Ali in Daha River
तीन दिन बाद दाहा नदी से किशोर का शव मिला

तीन दिन बाद दाहा नदी से किशोर का शव मिला

संक्षेप: सीवान के नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर ईदगाह के पास दाहा नदी से 14 वर्षीय किशोर असलम अली का शव बरामद किया गया। असलम तीन दिन पहले दोस्तों के साथ नहाते समय डूब गया था। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग उसकी खोज में जुट गए थे।

Mon, 10 Nov 2025 11:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर ईदगाह के समीप दाहा नदी से एक किशोर का शव बरामद किया गया। किशोर तीन दिन पूर्व नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया था। मृत किशोर की पहचान स्थानीय निवासी चुन्ना का 14 वर्षीय पुत्र असलम अली के रूप में हुई है। वहीं, बाद में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया है। बताया जाता है कि असलम तीन दिन पहले अपने तीन-चार दोस्तों के साथ नहाने के लिए दाहा नदी में गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जैसे ही इसकी भनक इसके दोस्तों को हुई कि सभी मौके से फरार हो गए और अपने घर पहुंचकर इस घटना की जानकारी परिजन को दी। इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग असलम की खोजबीन में जुट गए। काफी प्रयास के बाद भी असलम का कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं, तीन दिन बाद शव ईदगाह के पीछे दाहा नदी में किसी ने उपलाते हुए देखा और इसकी जानकारी दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। दस दिन पहले ही मौसी के घर से अपने घर आया था असलम लोगों ने बताया कि असलम का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। वह पढ़ाई के लिए अपने तीन महीने से अपनी मौसी के घर रहता था। लेकिन इधर दस दिनों से वह अपनी मां के साथ घर आया था और दोस्तों के साथ नहाने के दौरान पानी में डूबने से इसकी मौत हो गयी। असलम की पानी में डूबने की खबर पाकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दो दिन पहले एक बच्चे के दाहा नदी में डूबने की खबर मिली थी। इसका शव बरामद कर लिया गया है। यूडी केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।