गोरेयाकोठी में पोखरा में डूबने से युवक की मौत
सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक हिमांशु कुमार, जो 20 वर्ष का था, काली मंदिर के पास पोखरे में शौच के लिए गया था। असंतुलित होकर गहरे पानी में गिर गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के गोरेयाकोठी काली मंदिर स्थित पोखरा में डूबने से रविवार को एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक स्थानीय निवासी नागेन्द्र साह का 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया कि हिमांशु कुमार रविवार को शौच के लिए काली मंदिर के समीप पोखरा के पास गया था।
घटना का विवरण
जब वह पोखरा में गया तो असंतुलित होकर गहरे पानी में पहुंच गया। इसके बाद वह डूबने से इसकी मौत हो गयी। बाद में जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई कि सभी मौके पर पहुंचे और शव निकालने में जुट गए। कुछ देर बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। बाद में चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस की मौजूदगी में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया। हिमांशु कुमार की मौत की जानकारी मिलने के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोखरा में डूबने से एक बीस वर्षीय युवक की मौत हो गयी है। शौच करने गए युवक की पोखरा में डूबने की बात बतायी जा रही है。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


