अज्ञात वाहन को कुचलने से स्कूल बस चालक की मौत
बड़हरिया में अज्ञात वाहन के कुचलने से स्कूल बस चालक जहीरुल उर्फ मुन्ना की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वह सड़क पर घंटों तड़पता रहा, जबकि लोग केवल वीडियो बनाते रहे। मृतक का परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है, और प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है।

अज्ञात वाहन को कुचलने से स्कूल बस चालक की मौत घंटों चालक सड़क पर तड़पता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे इंसानियत का मामला हुआ शर्मसार फोटो _ पट्टी भलूआ नहर मार्ग पर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ बड़हरिया। थाना क्षेत्र के बड़हरिया तरवारा मुख्यमार्ग के पट्टी भलूआ नहर पुलिया के समीप राइस मिल के सामने आरसीएच पब्लिक स्कूल के बस चालक को अज्ञात वाहन के कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। बस चालक के मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक थाना क्षेत्र के चैन छपरा निवासी स्व शहाबुद्दीन अहमद के पुत्र जहीरुल उर्फ मुन्ना 48 वर्ष बताया जाता है। घटना बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे सुबह की बताई जाती है। मृतक चालक बड़हरिया तरवारा रोड स्थित पट्टी भलूआ नहर पुलिया के समीप सड़क के पश्चिम स्थित एक होटल के पूरब सड़क के किनारे बच्चे के ढोने वाली बस को खड़ा कर होटल से प्लेट में चना लेकर नाश्ता के लिए राइस मिल के सामने गए थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको स्थानीय लोगों ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया था। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गई। इधर पुलिस शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि पीड़ित के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद इस घटना का अनुसंधान किया जाएगा। राइस मील में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आगे की करवाई कि जाएगी। घटना स्थल पर पीएसआई गुड्डू कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। वही आसपास के लोगों से इस घटना के बारे में जानकारी ली।
मानवता का शर्मसार किया चालक का हादसा
बतादें कि जिस समय चालक सड़क हादसे का शिकार हुआ था। लगभग एक घंटा तक सड़क पर तड़पता रहा। वही मौजूद लोग उसका वीडियो बनाते रहे। किसी ने तुरंत इसका इलाज के लिए अस्पताल नहीं भेजा। कुछ देर के बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया लेकिन एक घंटे तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी। वही जैसे ही पहाड़पुर गांव के एक युवक पहुंचकर तुरंत स्थानीय पीचसी के चिकित्सा पदाधिकारी को फोन किया जिसके तुरंत एम्बुलेंस घटना स्थल पर भेजा गया। जिसका इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ने भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्रथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया जहां उसकी मौत हो गई।
राइस मील में लगे सीसीटीवी फुटेज खोल सकती है घटना का राज
बतादें कि बड़हरिया पट्टी भलूआ नहर पुलिया से रानीपुर जाने वाली नहर मार्ग के समीप स्थित राइस मील के बिलकुल सामने आरसीएच स्कूल के चालक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। हालांकि राइस मील में लगे सीसीटीवी फुटेज ही घटना का सही राज खोल सकता है की आखिर चालक किस तरह घायल हुआ। किस गाड़ी के चपेट में आने से घटना घटित हुई। यह जांच की विषय है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच से साफ साफ पता चलेगा कि चालक कैसे हादसे का शिकार हुआ था। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी जांच में जुटी है।
शव को चैन छपरा पहुंचने पर मचा कोहराम
जैसे ही चालक का शव सीवान सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम करके उसके पैतृक गांव चैन छपरा लाया गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखे नम हो जा रही था। मृतक के मां और पत्नी रौशन तारा सहित चार बच्चे को रोरो कर बुरा हाल है। मृतक स्कूल का गाड़ी चालक का काम करके परिवार का भरन पोषण करता था। चालक के मौत के बाद परिवार काफी सदमे में है।
बेटी की शादी मातम में बदला
बतादें कि चैन छपरा निवासी जहीरुल उर्फ मुन्ना के मौत से परिवार बिल्कुल सदमे में है। मृतक की बड़ी पुत्री की शादी बकरीद बाद रानीपुर गांव में तय हुई थी। शादी की तमाम तैयारियां चल रही थी। जो बेटी की शादी की तैयारियां मातम में तब्दील हो गई। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। जिसमें साबिर अली 15 वर्ष, शिबू अली 12 वर्ष सबसे बड़ी पुत्री 17 वर्ष की है। इधर मो नुरैन, दिलनवाज अहमद, साजिद अली सहित तमाम लोगों ने पीड़ित परिजनों को ढाढस बढ़ाया।
प्रशासन से की मुआवजे की मांग
स्कूल बस चालक जहीरुल उर्फ मुन्ना के मौत के बाद परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार का दयनीय स्थिति ठीक नहीं है। गाड़ी चालक परिवार का पालन पोषण करता था। वही चार भाइयों में तीन भाई की मौत पहले हो चुकी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


