जीरादेई के युवक की नागपुर में संदेहास्पद तरीके से मौत
जीरादेई थाना क्षेत्र के रितेश राजभर की महराष्ट्र के नागपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने परिवार के लिए काम करने गया था। उसकी मौत परिजनों के लिए एक बड़ा सदमा है, क्योंकि वह परिवार का...

जीरादेई, एक संवाददाता। जीरादेई थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत महराष्ट्र के नागपुर में संदेहास्पद तरीके से हो गई है। युवक की पहचान पिपरहिया गांव के राजगृही राजभर के 30 वर्षीय पुत्र रितेश राजभर के रूप में हुई है। रितेश राजभर की मौत तीन दिन पहले ड्यूटी के दौरान हो गई थी। रितेश राजभर का शव रविवार को उसके गांव पिपरहिया पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। रितेश राजभर अपने परिवार के पालन - पोषण के लिए नागपुर में एक प्राइवेट कम्पनी में कंस्ट्रक्शन लाइन में काम करता था, जहां उसकी मौत संदेहास्पद तरीके से हो गई।
सूत्रों की मानें तो परिजनों ने कंपनी पर ही युवक के मौत का जिम्मेवार ठहराया है। जबकि कंपनी के लोगों ने परिजनों को बताया है कि युवक नागपुर में एक जंगल के तरफ घूमने गया था, जहां कोई विषैले कीड़े ने उसे काट लिया और उसकी मौत हो गई। विषैले कीड़े काटने की बात न तो परिजनों को हजम हो रही है और नहीं स्थानीय लोगों को। घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था रितेश महाराष्ट्र के नागपुर में रितेश की हुई मौत से पूरा इलाका सदमे में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रितेश काफी मिलनसार और नेकदिल इंसान था। घर का वह मात्र एकलौता कमाऊ सदस्य था। घर का माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से वह कमाने के लिए महाराष्ट्र गया हुआ था। उसके द्वारा कमाकर जो रुपया भेजा था। उससे ही उसके घर का खर्च चलता था। उसकी मौत से परिवार वालों पर दु: ख का पहाड़ टूट गया है। उनके परिवार की माली हालत बिल्कुल ही खराब हो गई है। उनके परिवार के लोगों को अब खाने के भी लाले पड़ जाएंगे। रितेश की मौत से गांव के सभी लोग दुखी हैं। बेटे के दहाड़ से लोगो की आंखें हो रही थीं नम रितेश के मौत ने सभी के दिल को झकझोर कर रख दिया। उसकी पत्नी गुड़िया देवी बार बार बेहोश हो जा रही थी। उसको परिजन सम्भाल रहे थे तबतक उनके दो छोटे - छोटे बेटे के रोने से लोगो की आंखें नम हो जा रही थी। मृत युवक के दो छोटे - छोटे पुत्र है। दोनों बेटे अपने पिता को खोज रहे थे। छह वर्षीय बेटे के दहाड़ से लोगो के आंखों से आंसू निकल रहे थे। अंश लोगों से अपने पिता के पास जाने का जिद्द कर रहा था तो वही 3 वर्षीय आर्यन को कुछ समझ नहीं आ रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




