Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTragic Death of 35-Year-Old Man in Suspicious Circumstances in Mahangar Village

युवक की संदेहास्पद मौत परिजनों में कोहराम

सिसवन के महानगर गांव में 35 वर्षीय युवक रंजय राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शौच के लिए जाते समय ठंड लगने के कारण वह खेतों में गिर पड़ा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 16 Jan 2025 02:08 PM
share Share
Follow Us on
 युवक की संदेहास्पद मौत परिजनों में कोहराम

सिसवन। थाना क्षेत्र के महानगर गांव में संदेहास्पद परिस्थितियों मे एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, महानगर गांव निवासी चिनावन राम के 35 वर्षीय पुत्र रंजय राम मंगलवार की शाम खेतों के तरफ शौच के लिए निकला था। उसी दौरान उसे ठंड लग गई। वह खेतों में ही गिर कर अचेत हो गया। परिजनों ने सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पत्नी संतरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। रंजय अपने पीछे दो पुत्री नंदिनी 11 वर्ष, चांदनी कुमारी 9 वर्ष व एक पुत्र आदर्श कुमार 7 वर्ष को छोड़ गया। रंजय मजदूरी कर अपने परिजन का भरण पोषण करता था। स्थानीय प्रमुख धर्मेंद्र साह, पैक्स अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, सरपंच पति लोहा सिंह सहित दर्जनों सामाजिक लोगों ने पीड़ित परिजनों को हर संभव सहयोग करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें