लकड़ी नबीगंज में जहरीली शराब ने एक और युवक की जान ली
लकड़ी नबीगंज में जहरीली शराब के सेवन से एक युवक दिलीप ठाकुर की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन इस मामले से अनभिज्ञ है। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया, जबकि कई अन्य लोग जहरीली शराब से बीमार बताए जा...

लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। जहरीली शराब के सेवन मरने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहरीली शराब के सेवन से शुक्रवार को भी प्रखंड के एक युवक की मौत होने की बात बताई जा रही है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन इस पर अनभिज्ञता जता रहा है। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के तेलिया गांव के राजेंद्र ठाकुर का पुत्र दिलीप ठाकुर 29 वर्ष बताया जा रहा है।परिजनों ने इसकी शिकायत कहीं किए बगैर शव का दाह संस्कार कर दिया। प्रखंड के कई अन्य लोगों ने जहरीली शराब की वजह से बीमार रहने की बात बताई जा रही है। कार्रवाई के भय से पीड़ित परिवार के लोग कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


