Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTragic Collision Contractor Dies in Horrific Bike Accident in Badhariya
 बड़हरिया में दो बाइक की टक्कर में ठेकेदार की मौत, चार घायल

बड़हरिया में दो बाइक की टक्कर में ठेकेदार की मौत, चार घायल

संक्षेप: बड़हरिया में शनिवार को तेज रफ्तार बाइकों के बीच भयंकर टक्कर में ठेकेदार रविन्द्र प्रसाद की मौत हो गई। चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। रविन्द्र का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में मातम का माहौल है।

Mon, 17 Nov 2025 11:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम उस समय कोहराम मच गया, जब जगतपुरा सरकारी स्कूल के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भयंकर टक्कर में पकवलिया गांव के ठेकेदार रविन्द्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। कुछ ही मिनट में सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, लोग घायलों को संभालने में जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया। जहां ठेकेदार रविन्द्र प्रसाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों-नरेश यादव (पकवलिया), अखलाख अहमद, विश्वनाथ कुमार और शाबीर अली (तिलसंडी)-की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो की स्थिति चिकित्सकों ने अत्यंत चिंताजनक बताई है। पुलिस ने पंचनामा के बाद रविन्द्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और देर रात परिजनों को सौंप दिया। रविन्द्र था परिवार का सहारा पकवलिया गांव का 40 वर्षीय रविन्द्र प्रसाद मकान निर्माण का ठेकेदारी कार्य करता था और पूरे परिवार का भरण-पोषण उसी पर निर्भर था। शनिवार को भी वह मीरगंज की ओर से एक काम निपटा कर अपने साथी नरेश यादव के साथ घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक, जिस पर तीन युवक सवार बताए जाते हैं, सीधे उनकी बाइक से भिड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार टक्कर का जोर इतना अधिक था कि दोनों बाइक लगभग 10-12 फीट दूर जाकर गिरीं। गांव में पसरा मातमी सन्नाटा पोस्टमार्टम के बाद जब रविन्द्र का शव गांव पहुंचा तो पकवलिया गांव में मातम पसर गया। परिजनों के क्रंदन से पूरा वातावरण भारी हो गया। मृतक की पत्नी, बच्चे और परिजन बार-बार बेसुध हो रहे थे। ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि रविन्द्र मिलनसार और सरल स्वभाव का था, गांव-समाज में उसकी अच्छी छवि थी। उसकी अचानक मौत ने सबको झकझोर दिया।