Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTragic Accident in Raghunathpur Pickup Van Hits Five Including Child and Women
सड़क हादसे में अबोध बच्ची सहित चार महिलाएं घायल

सड़क हादसे में अबोध बच्ची सहित चार महिलाएं घायल

संक्षेप:

रघुनाथपुर के दुदहा गांव में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पांच लोगों को रौंद दिया। इसमें एक बच्ची और महिलाएं शामिल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है और जांच जारी है।

Dec 01, 2025 02:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुदहा गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे रघुनाथपुर-आंदर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार में जा रही पिकअप वैन ने पांच लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक अबोध बच्ची और महिलाएं हादसे की शिकार हुई है। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रघुनाथपुर पहुंचाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें दो की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सुभावती देवी (35 वर्ष) और 3 वर्षीय तृषा कुमारी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी महिलाएं धान दवनी के लिए एक साथ खेत जा रही थीं। इस दौरान रघुनाथपुर की ओर से आंदर दिशा में तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप वैन ने रौंद दिया। इधर, ग्रामीणों ने वाहन समेत चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस के संज्ञान में है। अभी तक घायलों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रविवार सुबह हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल रहा।