लकड़ी नबीगंज में वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आए सुग्रीम साह की मौत हो गई। वह मदारपुर बाजार से लौटते समय गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं और पत्नी का हाल बेहाल है।

(लकड़ी नबीगंज से अमित कुमार सिंह)। स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आए अधेड़ की मौत हो गई। मृतक किशुनपुरा गांव के गणेश साह का पुत्र सुग्रीम साह उम्र 45 वर्ष है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार को मदारपुर बाजार से वापस घर आ रहा था। तभी किशुनपुरा गंडक नहर सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल सीवान लेकर गए। परंतु जख्मी की गंभीर स्थिति रहने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में जख्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा।
पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही मचा कोहराम
स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आए सुग्रीव साह का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक ही परिवार का एकमात्र जीवकोपार्जक था। मृतक को तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेन्द्र सिंह पप्पू, मुखिया राजेश्वर साह, मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, सरपंच राजीव रंजन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


