Siwan News कुचलने के बाद मासूम के मौत के मामले में मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News बड़हरिया में तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 7 वर्षीय आदित्य कुमार की मौत हो गई। उसकी मां कुसुम देवी की हालत भी बिगड़ गई। उन्होंने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो का पीछा किया, लेकिन चालक फरार हो गया। प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने का आश्वासन दिया।

Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग पर ज्ञानी मोड़ बाजार के पूरब तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलखुर्द गांव निवासी नागेंद्र गिरि के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर इसकी मां कुसुम देवी की हालत भी बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मां ने पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी
इधर, मृतक की मां ने थाने में अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मां कुसुम देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि घटना रात करीब आठ बजे की है। वह अपने पुत्र आदित्य के साथ ज्ञानी मोड़ बाजार के पूरब टहल रही थीं। इसी दौरान मीरगंज की ओर से बड़हरिया की तरफ तेज रफ्तार में जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आदित्य को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल आदित्य को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई। रात में शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो का पीछा किया
खानपुर तक ग्रामीणों ने किया पीछा बताया जाता है कि हादसे के बाद बाजार के लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा किया और खानपुर तक पहुंचे। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, वाहन काले रंग की स्कॉर्पियो थी।बच्चे की मौत के गम में मां बेसुध
आदित्य की मौत के बाद उसकी मां कुसुम देवी की हालत लगातार खराब है। बच्चे को खोने के गम में वह बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। परिजनों ने उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया है। सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू तिवारी ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। ग्रामीण संदीप कुमार, बृजेश गिरि, अनिल ठाकुर, ओमप्रकाश गिरि और आलोक ठाकुर सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि मृतक की मां के आवेदन पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦हादसा कब हुआ?−
घटना रात करीब आठ बजे की है।
✦मृतक का नाम क्या है?+
✦क्या मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी?+
✦प्रशासन ने कार्रवाई क्या की है?+


