Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTragic Accident at Jamunagarh Talab Elderly Woman Drowns During Chhath Puja
जमुनागढ़ तालाब में वृद्ध महिला को डूबने से मौत

जमुनागढ़ तालाब में वृद्ध महिला को डूबने से मौत

संक्षेप: बड़हरिया के जमुनागढ़ तालाब के उतर छठ घाट पर पूजा के दौरान 69 वर्षीय मुन्नी देवी का पैर फिसल गया, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।...

Tue, 21 Oct 2025 02:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जमुनागढ़ तालाब के उतर छठ घाट पर रविवार की सुबह पूजा-अर्चना के दौरान नहाने के क्रम में पैर फिसल जाने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान खानपुर गांव निवासी स्व. लखीचंद महतो की 69 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छोटन कुमार, सीओ सरफराज अहमद, 112 टीम के एसआई कौशर अली और एसआई तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुन्नी देवी रोजाना की तरह जमुनागढ़ देवी मंदिर में पूजा के लिए गई थीं। सुबह करीब आठ बजे जब वह तालाब के उतर छोर पर बने छठ घाट की सीढ़ियों से नीचे उतरीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वे पानी में डूब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और सूचना खानपुर निवासी धर्मनाथ सिंह को दी, जिन्होंने तुरंत थानाध्यक्ष और सीओ को इसकी जानकारी दी। घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुत्र परशुराम महतो और दूधनाथ महतो समेत परिवार के सदस्य बेसुध हो गए। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना स्थल पर डिप्टी चेयरमैन रहीमुद्दीन खान, धर्मनाथ सिंह, सुरेंद्र बैठा, राजेश सिंह और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। वहीं, चेयरमैन पति नसीम अख्तर, वार्ड पार्षद राहुल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।