Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTragic Accident at Canal Bridge Two Youths Killed in Collision between Pickup and Bike
 मैरवा में पिकअप और बाइक की भिडंत में दो की मौत, सड़क जाम

मैरवा में पिकअप और बाइक की भिडंत में दो की मौत, सड़क जाम

संक्षेप:

मैरवा के नौतन मोड़ के समीप नहर पुल पर रविवार सुबह पिकअप और बाईक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में 18 वर्षीय सन्नी गोड़ और 14 वर्षीय चांद कुमार शामिल हैं। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों...

Oct 21, 2025 02:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नौतन मोड़ के समीप नहर पुल पर रविवार की सुबह पिकअप और बाईक की आपस में तेज भिडंत हो गयी। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मृत युवकों में गोपालचक गांव निवासी सत्येंद्र साह का 18 वर्षीय पुत्र सन्नी गोड़ और सभापति यादव का 14 वर्षीय पुत्र चांद कुमार शामिल हैं। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने काफी देर तक सड़क जाम रखा। बताया गया है कि सन्नी गोड़ व चांद कुमार एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव गोपालचक से मैरवा धाम के लिए निकले थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नहर पुल पार करने के दौरान अचानक बाइक और पिकअप की आपस में भिडंत हो गयी। हादसा इतनी भयानक था कि इस घटना के बाद एक युवक की मौत फौरन ही हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। इधर, इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई और देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग इकठ्ठे हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी। बताया गया है कि घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर आवागमन बंद कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन ने आश्वासन देने के बाद सड़क जाम हटाया और एक बार फिर आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका।