सीएम के आगमन पर बदला ट्रैफिक रूट, 30 मिनट पूर्व वाहनों का प्रवेश बंद
हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता।नल जल योजना पूरी तरह से फ्लॉपनल जल योजना पूरी तरह से फ्लॉपनल जल योजना पूरी तरह से फ्लॉप

हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर जिला पुलिस की तरफ से 22 जनवरी गुरुवार को जिले में व्यापक स्तर पर ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारू रखने व सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम के दौरान ई-रिक्शा का प्रवेश स्टेशन मोड़ तक ही सीमित रहेगा। शहर के स्टेशन मोड़ से आंदर पुल तक ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा। डीएवी स्कूल परिसर,राजेन्द्र स्टेडियम में कार्यक्रम शुरू होने से 30 मिनट पूर्व किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। वहीं, रैक प्वाइंट का संचालन कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेगा।
वहीं, एंबुलेंस, शव वाहन व आकस्मिक सेवाओं में लगे वाहनों का परिचालन यथावत जारी रहेगा। बहरहाल, सीवान शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कार्यक्रम से दो घंटे पूर्व छोटपुर बाईपास, वैशाखी मोड़, तरवारा मोड़ व रघुनाथपुर-आंदर मार्ग से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, यूपी के बॉर्डर से आने वाले भारी वाहन कार्यक्रम से दो घंटे पूर्व व छोटे वाहन 30 मिनट पूर्व ही यूपी सीमा क्षेत्र में रोक दिए जाएंगे। यूपी से आने-जाने वाले वाहनों का संचालन गुठनी बॉर्डर से नियंत्रित तरीके से होगा। जीरादेई मोड़ से सीवान शहर की ओर वाहनों का आवागमन नियंत्रित रहेगा। दूसरी तरफ सीवान की ओर आने वाले भारी वाहनों को सुता मील के पास जीआई मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दरौंदा राय मोड़ से हरदिया मोड़ तक व प्रतापपुर तिरमुहानी, दरौंदा राय बाईपास से आंदर ढाला तक भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आंदर की ओर से आने वाले वाहनों को हुसैनगंज चट्टी व डेढ़ी घाट मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा। आंदर-सीवान रोड में टेढ़ी घाट से आंदर ढाला की ओर भी वाहन परिचालन बंद रहेगा। डीएवी मोड़ से थाना मोड़ तक मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा व चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


