
सड़क के दोनों किनारे ई रिक्शा खड़ी होने से जाम को बढ़ावा
बड़हरिया, एक संवाददाता। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से जनता में आक्रोशइस मार्ग से सटे गांव के लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले माननीय अब इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।...
बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में जाम हटाने में प्रशासन की रणनीति धरातल पर उतरती नहीं दिख रही है। प्रशासन अपनी कार्रवाई प्रचार कर पूरा कर रहा है। इससे असर चालकों पर कहीं से होता नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा कि बाजार की तमाम सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाने से अ-स्थाई अतिक्रमण हट गया है। इससे बाजार में रौनक लौटी थी। मगर जल्द ही यह असर बेअसर साबित होने लगी है। इससे सड़क के किनारे फिर ठेला समेत ई रिक्शा व बाइक खड़ी करने से रोजाना जाम लगना शुरू हो गया है। ई रिक्शा चालक सड़क के दोनों किनारे व चौक चौराहे पर ई रिक्शा खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि इससे चौक पर घंटों जाम लग रहा है। वहीं मुख्य बाजार में सड़क के दोनों किनारे ठेला लगना शुरू हो गया है। घंटों जाम लगने से आवागमन पूर्णतः बाधित हो गई। महिलाएं समेत छोटे बच्चे जाम में फंसते नजर आ रहे हैं। छोटी गाड़ियां चौक के अगल बगल के रास्ते से आते-जाते नजर आ रहे हैं। दुकानदार आनंद गिरि, एकरामुल हक, अरविंद श्रीवास्तव, कमालउद्दीन अहमद, शंकर यादव आदि ने बताया कि थाना चौक, जामो चौक, कचहरी मोड़, तरवारा मोड़ के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने भी रोजाना जाम लगना शुरू हो गया। जाम लगने से घंटों गाड़ियों के फंसे रहने से आवागमन बाधित हो जा रही है। उधर ई रिक्शा चालक व बाइक चालकों से वाहन हटाने के लिए कहने पर दुकानदारों से झगड़ा होता रहता है। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से अतिक्रमण की निगरानी व सड़क के किनारे दुकान के पास ठेला व ई रिक्शा लगाने वालों पर नकेल कसते हुए जुर्माना लगाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




