Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTraffic Jam Crisis in Siwan Daily Struggles for Commuters
फल मंडी के पास जाम से राहगीरों को हो रही  परेशानी

फल मंडी के पास जाम से राहगीरों को हो रही परेशानी

संक्षेप:

सीवान के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के पास रोजाना जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। सुबह और शाम के समय जाम और बढ़ जाता है, जिससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और स्कूली बच्चे घंटों फंसे रहते हैं। अवैध पार्किंग और ठेले-खोमचे के कारण सड़क संकरी हो गई है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।

Feb 10, 2026 01:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान। शहर के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के समीप रोजाना जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी विकराल हो जाती है। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और स्कूली बच्चे घंटों जाम में फंसे रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी के आसपास ठेला-खोमचा और अवैध पार्किंग की वजह से सड़क संकरी हो गई है। ऊपर से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी जाम को और बढ़ा देती है। जाम की वजह से लोग अपने काम पर देर से पहुंचते हैं। मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी बाधा आती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।