बढ़ते ट्रैफिक लोड से लोग परेशान
छोटपुर और चांप ढाला से आने वाले वाहनों का ट्रैफिक लोड 8.65 किलोमीटर की एक ही सड़क पर निर्भर है। सड़क के संकीर्ण होने के कारण यातायात में बाधा आ रही है, जिससे आर्थिक विकास प्रभावित हो रहा है। पथ निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा है, लेकिन कार्य तभी होगा जब स्वीकृति मिलेगी और अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

8.65 किलोमीटर की पट्टी पर पूरे जिले का ट्रैफिक लोड निर्भर है। छोटपुर की तरफ से आने वाले वाहन हो या चांप ढाला से गुजरने वाली गाड़ियां, सबको इसी रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। सड़क के लेफ्टआउट रह जाने के कारण वाहनों को गुजरने के लिए पर्याप्त स्पेस नहीं मिलता। लोग कहते हैं कि व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने के बावजूद इस सड़क की उपेक्षा जिले के आर्थिक विकास को भी बाधित कर रही है, इसलिए चौड़ीकरण जरूरी है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूर्व से ही चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलने के बाद अतिक्रमण हटेगा तब कार्य हो पाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


